{"_id":"59a7f4404f1c1bf3278b4a33","slug":"hpssc-submission-of-computer-certificate-for-junior-office-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: फर्जी प्रमाणपत्र देने वाले अभ्यर्थियों पर होगा केस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: फर्जी प्रमाणपत्र देने वाले अभ्यर्थियों पर होगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट देकर ठगी करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आयोग ने कहा कि वह अपने स्तर पर अभ्यर्थियों के कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की जांच करवाएगा।
विज्ञापन
अगर किसी संस्थान से प्राप्त फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट में गलत तथ्य मिले तो कानूनी कार्रवाई होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि रेगुलर कक्षाएं लगाने और परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट मामले में अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज होगा। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा। दो साल से चल रही जूनियर ऑफिस असिसटेंट-आईटी (जेओए) भर्ती को अब आयोग अंतिम रूप देने जा रहा है।
विज्ञापन
आयोग ने 1421 पद भरने को करीब दो वर्ष पहले आवेदन मांगे थे। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। साक्षात्कार के दौरान करीब 274 अभ्यर्थियों ने प्राइवेट कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों से प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दर्शाए थे।
इसके चलते आयोग ने मामला सरकार के पास भेजा था। सरकार ने आयोग को सशर्त मंजूरी देते हुए कहा कि साक्षात्कार से बाहर हुए सभी अभ्यर्थियों से अंडरटेकिंग और घोषणा पत्र लिया जाए कि उन्होंने मान्यता प्राप्त निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में रेगुलर कक्षाएं
लगाने और परीक्षा देने के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं। अब आयोग ने 7 सितंबर तक अभ्यर्थियों से आयोग कार्यालय में अंडरटेकिंग और घोषणा पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
फर्जी दस्तावेज देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई: सचिव
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मान्यता प्राप्त निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में रेगुलर कक्षाएं
लगाने और परीक्षा देने के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग ने 7 सितंबर तक अंडरटेकिंग और घोषणा पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। फर्जी दस्तावेज देने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।