शर्मनाक परिणाम: नहीं मिले योग्य उम्मीदवार, सभी हो गए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां देश में युवा बरोजगारी का रोना रो रहे हैं वहीं इस परिणाम से तो यही साबित होता है कि युवाओं में हुनर की कमी है न की नौकरियों की। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार फेल हो गए हैं। मैकेनिक और जूनियर कोच के पद के लिए एक भी पात्र उम्मीदवार नहीं मिला। इस कारण सभी 9 पद खाली रह गए हैं।
नौकरी के लिए कोई भी उम्मीदवार आवश्यक योग्यता पूरी नहीं कर पाया है। हिमाचल प्रदेश प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में पोस्ट कोड 491 के तहत मैकेनिक (प्रिंटिंग) के एक पद और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में पोस्ट कोड 518 के तहत जूनियर कोच के आठ पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने मई 2016 में विज्ञापन जारी किया था। इस दौरान जूनियर कोच के पदों के लिए प्रदेश भर से 49 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
मैकेनिक के लिए 9, कोच के लिए 49 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
जिसमें से 4 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जबकि 45 उम्मीदवार अनपुस्थित रहे, लेकिन ये चारों उम्मीदवार भी अयोग्य घोषित कर दिए गए। इसी तरह मैकेनिक के एक पद के लिए 9 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन दो उम्मीदवार ही साक्षात्कार में भाग ले पाए, जबकि 7 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। यहां भी दोनों उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए गए।
सभी उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी नहीं कर पाए। इसके चलते सभी पद खाली रह गए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि मैकेनिक और जूनियर कोच के सभी पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने इन पदों के लिए सीधे साक्षात्कार का आयोजन किया था।