जूनियर अकाउंटेंट और मार्केटिंग असिस्टेंट की परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर अकाउंटेंट और मार्केटिंग असिस्टेंट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मार्केटिंग असिस्टेंट के दो पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
27 जनवरी 2018 को हुई इस परीक्षा में 23 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से छह अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन छह अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है।
अभ्यर्थियों में रोल नंबर 538000003, 538000006, 538000038, 538000047, 5380000580 538000065 ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध कर लिया है।
जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा में ये हुए पास
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर अकाउंटेंट के आठ पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा समान्य अनारक्षित वर्ग के छह, ओबीसी अनारक्षित के एक और एससी अनारक्षित के एक पद के लिए 24 जनवरी को ली गई थी।
जिसमें 81 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। जिनमें से 27 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में रोल नंबर 540000033, 540000044, 540000051, 540000056, 540000067, 540000098, 540000115, 540000127, 540000134, 540000137, 540000142, 540000147, 540000150, 540000155, 540000161, 540000169, 540000174, 540000191, 540000193, 540000203, 540000217, 540000239, 540000247, 540000258, 540000271, 540000295 शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 27 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध कर लिया है।
असिस्टेंट तकनीकी ऑफिसर में मात्र एक अभ्यर्थी हुआ उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट टेक्नीकल ऑफिसर सामान्य अनारक्षित वर्ग के चार पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परीक्षा 24 दिसंबर 2017 को ली थी।
इसके बाद 22 फरवरी को 12 अभ्यर्थियों को आयोग की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। इसमें केवल एक अभ्यर्थी ने ही यह परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया उत्तीर्ण की है।
जो सुनील कुमार रोल नंबर 541000003 है। शेष तीन पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता न होने के कारण वह खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है।