{"_id":"5ad4a2f14f1c1b56098b4cf8","slug":"hpssc-declared-group-instructor-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: ग्रुप इंस्ट्रक्टर भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: ग्रुप इंस्ट्रक्टर भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में पोस्ट कोड 521 के तहत ग्रुप इंस्ट्रक्टर के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग ने साल 2016 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 14 अक्तूबर 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद मेरिट में रहने वाले 14 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 5 फरवरी 2018 को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में आठ सफल अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। जिसमें रोलनंबर इस प्रकार से हैं -
विज्ञापन
521000072 राकेश कुमार , 521000075 विनोद कुमार, 521000103 रवि कुमार, 521000123 कुलविंद्र पटियाल, 521000230 नीरज कुमार, 521000588 अभिषेक भगवान, 521001007 रवि कुमार चौहान और 521001273 जय कृष्ण शामिल हैं।