फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Cancelled Interview Schedule for 1426 Junior Office Assistant Recruitment.

बड़ी खबर: नहीं होंगे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के इंटरव्यू, मेरिट से भरेंगे पद

Sat, 13 May 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 May 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Cancelled Interview Schedule for 1426 Junior Office Assistant Recruitment.

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 447 के लिए होने वाले साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है। आयोग ने साक्षात्कार को स्थगित करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि अब ये पद मैरिट आधार पर ही भरे जाएंगे।

विज्ञापन


जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 1426 पदों को भरने के लिए आयोग ने वर्ष 2015 में प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे थे। लेकिन बीते दो वर्षों से यह चयन प्रक्रिया लटकी हुई है। साक्षात्कार लटकने से पहले आयोग को स्किल टेस्ट के लिए एक तिहाई अभ्यर्थी नहीं मिले थे।
विज्ञापन


इसके चलते दूसरी बार वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया था। निर्धारित कोटा पूरा होने के बाद आयोग ने स्किल टेस्ट का आयोजन किया और परिणाम घोषित किया। इसके बाद इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 17 मई से 15 जुलाई तक आयोग में साक्षात्कार की तिथियां घोषित की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू लैटर भेजने के बावजूद रद्द किया शेड्यूल

HPSSC Cancelled Interview Schedule for 1426 Junior Office Assistant Recruitment.

इसके लिए आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आदि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। कइयों को डाक विभाग के माध्यम से बुलावा पत्र भी भेज दिए थे। लेकिन अब साक्षात्कार से महज पांच दिन पहले आयोग ने साक्षात्कार को टाल दिया। इसके चलते पिछले दो वर्षों से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) बनने के इंतजार में बैठे युवाओं की उम्मीदों को जोर का झटका लगा है।

हालांकि, साक्षात्कार शेड्यूल स्थगित करने के पीछे आंतरिक कारण साक्षात्कार को खत्म करना बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बीते माह ही क्लास-फोर और तीन के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार को खत्म करने की अधिसूचना जारी की है। इसी अधिसूचना को ध्यान में रखकर आयोग ने यह निर्णय लिया है। 

उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने कहा कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 447 के पदों पर भर्ती के लिए 17 मई से होने वाले साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शीघ्र ही उम्मीदवारों को आगामी सूचना दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed