{"_id":"590dd7c44f1c1b3473440f9f","slug":"hpssc-announce-interview-schedule-for-various-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी, देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 May 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पांच विभिन्न कोड के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 509 जूनियर ऑफिसर इन्वायरनमेंट, पोस्ट कोड 486 पंचायत ऑडिटर, पोस्ट कोड 481 जूनियर ऑडिटर, पोस्ट कोड 489 माइनिंग इंस्पेक्टर के साक्षात्कार 16 मई को आयोग के कार्यालय में होंगे।
विज्ञापन
इसी तरह पोस्ट कोड 447 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के साक्षात्कार 17 मई से 15 जुलाई तक होंगे। उन्होंने बताया कि आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। अगर किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र न मिले तो वह आयोग के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन