फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Announce Computer Opertor Written Test Schedule.

कंप्यूटर ऑपरेटर्स, वरिष्ठ सहायक परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें

Tue, 29 Nov 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Announce Computer Opertor Written Test Schedule.

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कंप्यूटर ऑपरेटर्स और वरिष्ठ सहायक अकाउंट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं फार्मासिस्ट समेत लिखित एवं छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


आयोग 11 दिसंबर को इन दोनों पोस्ट कोड के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की लिखित परीक्षा 11 दिसंबर को 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुबह के सत्र में प्रदेश भर के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन


आयोग ने हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और मंडी में इसके लिए चार परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए हैं। वरिष्ठ सहायक की परीक्षा 11 दिसंबर को दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे तक केवल हमीरपुर में होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के रोलनंबर एवं एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी वेबसाइट पर चेक योर एप्लीकेशन स्टेटस पर अपने रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। मोबाइल फोन पर भी परीक्षा की जानकारी एसएमएस के जरिये मिलेगी।

इन तिथियों को होंगे साक्षात्कार

HPSSC Announce Computer Opertor Written Test Schedule.

फार्मासिस्ट के साक्षात्कार 5 और 6 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होंगे। इसी तरह आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के साक्षात्कार 7, 8, 9 और 12 दिसंबर को, स्टेनो टाइपिस्ट के 13 को, इलैक्ट्रीशियन के 14 को, जबकि जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 15 और 16 दिसंबर को होंगे।

आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से संबंधित बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed