{"_id":"58f37f264f1c1b197447099f","slug":"hpssc-and-ssc-exams-on-same-day-30th-april-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एक ही दिन दो परीक्षाओं से असमंजस में परीक्षार्थी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फिर एक ही दिन दो परीक्षाओं से असमंजस में परीक्षार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन एक ही समय पर दो परीक्षाएं होने से एक बार फिर सूबे के हजारों युवा असमंजस में हैं। केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने काफी समय पहले मल्टी टास्किंग स्टाफ के 8300 पदों के लिए 30 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित करवाने का एलान किया था।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल के भी हजारों युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया। लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले हफ्ते नोटिफिकेशन जारी कर 30 अप्रैल को ही पीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल के 168 पदों की लिखित परीक्षा कराने का एलान कर दिया। दोनों ही परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही समय प्रस्तावित होने से युवा परेशान हैं।
विज्ञापन
एक आवेदक पीके सिंह ने बताया कि ऐसे नौकरी पाने के दो मौके उपलब्ध थे। लेकिन प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के उसी दिन परीक्षा रखने से एक मौका अपने अपने ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय चयन आयोग की परीक्षा वाले दिन परीक्षा न रखे, ताकि युवाओं के नौकरी पाने के अवसर बर्बाद न हों।
विज्ञापन