फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC Rejects 3851 Applications for PGT Recruitment in Himachal.

पीजीटी भर्ती: हजारों युवाओं के आवेदन रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 23 Nov 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Nov 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
HPPSC Rejects 3851 Applications for PGT Recruitment in Himachal.

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 14 विभिन्न विषयों में पीजीटी भर्ती के लिए आए 3851 आवेदन रद्द कर दिए हैं। इन आवेदकों ने निर्धारित तारीख तक फीस जमा नहीं करवाई है। आयोग पीजीटी के 394 पद भरने जा रहा है। इन पदों के लिए 36,989 आवेदकों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


इसके लिए तीन-चार और 10-11 दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी। अंग्रेजी विषय में 398, हिंदी में 564, इतिहास में 341, राजनीति विज्ञान में 463, अर्थशास्त्र में 210, गणित में 238, फिजिक्स में 196, केमिस्ट्री में 297, बायोलॉजी में 446, कॉमर्स में 344, संस्कृत में 182, भूगोल में 97, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में 40, म्यूजिक वोकल विषय में 35 आवेदन रद्द हुए हैं।
विज्ञापन


लोकसेवा आयोग ने पीजीटी भर्ती के लिए 27 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए थे। 16 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना था। प्रति विषय में सामान्य श्रेणी के आवेदक को 400 रुपये और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये की फीस जमा करनी थी, लेकिन निर्धारित समय तक 3851 आवेदकों ने फीस जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आयोग ने 3851 फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं। अंग्रेजी के 47, हिंदी के 40, इतिहास के 40, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री के 31-31, बायोलॉजी के 16, कॉमर्स के 64, संस्कृत, भूगोल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, म्यूजिक वोकल के आठ-आठ पद पीजीटी के भरे जाने हैं।

दिसंबर में होगी परीक्षा, यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

HPPSC Rejects 3851 Applications for PGT Recruitment in Himachal.

लोकसेवा आयोग के माध्यम से पीजीटी के 394 पदों के लिए दिसंबर महीने में परीक्षा ली जाएगी। 14 विषयों में होने वाली इस परीक्षा के लिए कांगड़ा, मंडी और शिमला शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 3, 4, 10 और 11 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में परीक्षाएं ली जाएंगी।

राजधानी में लोकसेवा आयोग के कार्यालय, सरकारी स्कूल छोटा शिमला, पोर्टमोर स्कूल और एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में परीक्षा केंद्र होंगे। मंडी में सरकारी स्कूल छात्र, सरकारी स्कूल छात्रा, डीएवी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी, आईटीआई मंडी और वल्लभ कॉलेज मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे।

कांगड़ा में आईटीआई धर्मशाला, डाइट धर्मशाला, सरकारी स्कूल छात्रा धर्मशाला, सरकारी स्कूल छात्र धर्मशाला, गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला, बीएड कॉलेज धर्मशाला, सरकारी डिग्री कॉलेज धर्मशाला, एचपीयू रिजनल सेंटर धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

HPPSC Rejects 3851 Applications for PGT Recruitment in Himachal.

आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर फार्म रिजेक्ट होने वाले आवेदकों की विषयवार सूचियां डाली गई हैं। चयनित आवेदकों के एडमिट कार्ड भी इसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

आयोग के चेयरमैन केएस तोमर ने बताया है कि कॉलेजों को 29 विषयों के जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने वाले हैं। दस विषयों में आयोग ने साक्षात्कार ले लिए हैं। इन्हें नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया जारी है। शेष 19 विषयों की लिखित परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

चारों दिन सुबह और शाम दोनों सेशन में होगी परीक्षा
तीन दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत, गणित और शाम को दो बजे से चार बजे तक केमिस्ट्री, भूगोल की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक राजनीति विज्ञान और शाम को दो बजे से चार बजे तक अंग्रेजी और म्यूजिक वोकल की परीक्षा होगी।

10 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक इतिहास, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्ल और शाम को दो बजे से चार बजे तक अर्र्थशास्त्र और फिजिक्स विषय की परीक्षा होगी। 11 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी और शाम को दो बजे से चार बजे तक बायोलॉजी, कॉमर्स की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed