{"_id":"5868ec564f1c1b3f7aeeb611","slug":"hppsc-declared-set-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट का परिणाम घोषित, 9 हजार में से सिर्फ ये हुए पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेट का परिणाम घोषित, 9 हजार में से सिर्फ ये हुए पास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। सेट 24 अगस्त, 2016 को लिया गया था। परीक्षा के लिए कुल 17672 आवेदन मिले थे। इनमें 9539 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 19 विषयों एवं सभी वर्गो में 570 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
विज्ञापन
ये परिणाम आयोग की वेबसाइट पर डाला गया है। 17672 आवेदकों में से 15844 को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया था। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जिन 19 विषयों में राज्य पात्रता परीक्षा 2015 को आयोजित करने के लिए मान्यता दी थी, उनमें 9539 परीक्षार्थियों ने सभी तीन परीक्षा पत्रों की परीक्षा दी।
विज्ञापन
रिजल्ट घोषित करने से पहले हुई बैठक में मुंबई विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजय वी. देशमुख, नौणी विवि के मूल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर, डॉ. नवेदिता शर्मा, पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अंग्रेजी और सांस्कृतिक अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. लवलीना पी
विज्ञापन
सिंह, नई दिल्ली से विवि अनुदान आयोग के उपसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह, राज्य लोक सेवा आयोग आयोग के सचिव संजीव पठानिया तथा आयोग के राज्य पात्रता परीक्षा के सदस्य सचिव अशोक गुप्ता मौजूद रहे।
स्टीरिंग एवं एडवाइजरी समिति की बैठक भी लोक सेवा आयोग में हुई। इसमें प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर, एचपीयू के प्रो-वीसी आरएस चौहान, डॉ. कृष्ण कुमार प्रोफेसर फल विज्ञान उद्यान एवं वानिकी विवि सोलन, डॉ. सुरेंद्र सिंह उपसचिव
यूजीसी नई दिल्ली, संजीव पठानिया सचिव राज्य लोक सेवा आयोग, अशोक गुप्ता सदस्य सचिव (सेट) ने भाग लिया। केएस तोमर ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने 24 अगस्त, 2013 को सूचना के शीघ्र निष्पादन को आयोग कार्यालय में एक टोल फ्री केंद्र स्थापित किया है।