{"_id":"590621434f1c1bcb3a441784","slug":"hppsc-50-medical-officers-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिलेंगे 50 मेडिकल अधिकारी, 392 ने दी परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल को मिलेंगे 50 मेडिकल अधिकारी, 392 ने दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 May 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को जल्द 50 मेडिकल अधिकारी मिलेंगे। शिमला के दो केंद्रों में 392 एमबीबीएस डिग्रीधारक उम्मीदवारों ने मेडिकल अधिकारियों के पदों के लिए परीक्षा दी। इस परीक्षा का आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग ने किया। आयोग की संस्तुति पर इन चिकित्सकों की नियमित तैनाती होगी।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग ने पांच जनवरी को डाक्टरों के 50 पद विज्ञापित किए थे। इन पदों को भरने के लिए आवेदन 24 जनवरी तक आमंत्रित किए गए थे। इनमें 26 पद अनारक्षित वर्गों के लिए हैं जबकि पांच पद पूर्व सैनिकों, एक पद स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों, एक पद विकलांग, छह पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक;
विज्ञापन
तीन पद अनुसूचित जनजाति, एक पद अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक, पांच पद ओबीसी और एक पद ओबीसी पूर्व सैनिक का भरा जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग में विज्ञापित पदों को भरने के लिए 661 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए थे। इनमें से रविवार को हुई परीक्षा में 392 आवेदक ही अपीयर हुए।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग के उप सचिव अशोक गुप्ता ने रविवार को हुई परीक्षा में 50 पदों को भरने के लिए 392 उम्मीदवारों के अपीयर होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये स्क्रीनिंग परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला स्थित दो केंद्रों में 11 से एक बजे के बीच किया गया।