इस दिन से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं एक से सात जून, जमा दो की एक से दस जून तक सुबह और शाम के दो सत्रों में होंगी।
बोर्ड जून में कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर के परीक्षार्थियों की परीक्षा लेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एक जून से बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू करेगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
दसवीं की डेटशीट
तिथि - प्रात:कालीन सत्र सायंकालीन सत्र
एक जून - अंग्रेजी हिंदी
तीन जून - गणित कला-एक (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगी, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलिकॉम, फाइनांसल लिटरेसी, फिजिकल एजूकेशन (वोकेशनल), बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
चार जून विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलगू, पंजाबी
सात जून सामाजिक विज्ञान
जमा दो का शेड्यूल
तिथि - प्रात:कालीन सत्र - सायंकालीन सत्र
एक जून - अंग्रेजी - ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलिकॉम, फिलॉस्फी
तीन जून - अर्थशास्त्र, डांस, फाइन आर्ट - साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी
चार जून - गणित, ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस - बायॉलोजी, व्यावसायिक अध्ययन, हिंदी
सात जून - लेखांकन, फिजिक्स, राजनीतिक शास्त्र - लोक प्रशासन, संगीत
आठ जून - फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस - संस्कृत
दस जून - केमिस्ट्री, इतिहास, फ्रेंच, उर्दू - भूगोल