टेट आवेदन में गलती को सुधारने का मौका, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) को आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कोई गलती होने पर अभ्यर्थी उसे ठीक करवा सकते हैं। बोर्ड को आवेदन पत्रों में गलतियों की आ रही शिकायतों के आधार पर अहम फैसला लिया है।
इसके तहत अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठे करीब 25 हजार अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की विसंगति को दूर करने के लिए अभ्यर्थी 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड अधिकारियों की मानें तो परिणाम घोषित करने के बाद अभ्यर्थियों की आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, जाति वर्ग सहित अन्य कई गलतियां होने की शिकायतें मिल रही हैं।
इन विषयों में पास हुए हैं इतने अभ्यर्थी
इसलिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों को इन गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करवा सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अभ्यर्थी पूरे तथ्यों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स में 11084, जेबीटी 7121, पंजाबी 119, मेडिकल 477, नोन मेडिकल 1666, शास्त्री 1136, भाषा 2917 और उर्दू में 40 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
