HPBOSE 10th result: 99.14 फीसदी अंकों के साथ ईशा बनी टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नेमैट्रिक की मार्च-2017 में संचालित वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। मिनरवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की ईशा चौहान ने 99.14 फीसदी अंक हासिल करके मैट्रिक में टॉप किया है।
एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन की रिया चौहान 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, जबकि एवीएम हाई स्कूल खुंडियां (कांगड़ा) के निखिल राणा, एस. विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की अपर्णा और एसवीएनएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंदरौर (बिलासपुर) की वंशिका 98.86 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।
जमा दो में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल मैट्रिक की मेरिट सूची में बुरी तरह पिछड़ गए हैं। मैट्रिक की टॉप-10 मेरिट सूची में सरकारी स्कूल की केवल एक ही छात्रा अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई है, जबकि शेष सभी टॉपर प्राइवेट स्कूलों के हैं।
मैट्रिक का 67.57 फीसदी रहा परिणाम, एक फीसदी का उछाल
पिछले साल के मुकाबले मैट्रिक के परिणाम में इस बार एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के मंगलवार को घोषित मैट्रिक का वार्षिक परीक्षा परिणाम 67.57 फीसदी रहा है। मैट्रिक परीक्षा में कुल 115311 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें 76855 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 16564 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित की गई है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए 400 और पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 300 रुपए फीस के साथ 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थी जून में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।