{"_id":"59b2a8c04f1c1bfd7f8b5238","slug":"hp-university-announce-junior-office-assistant-recruitment-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने घोषित किया जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने घोषित किया जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 53 पदों के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
घोषित किए गए परिणाम में 32 पद ही भरे जा सके हैं। अन्य आरक्षित वर्ग के लिए पात्र उम्मीदवार न मिलने या लिखित व कंप्यूटर टेस्ट व साक्षात्कार में पास न होने के कारण पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने शुक्रवार को भर्ती के नतीजों की घोषणा कर दी है, जिसे विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in, www.hpuniv.in पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने फरवरी माह में इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए मई माह में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि जुलाई में टाइप टेस्ट और अगस्त माह में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।