फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University announce enterance test schedule in PG courses.

चार केंद्रों पर होगी पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा, देखें शेड्यूल

Mon, 06 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Jun 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
HP University announce enterance test schedule in PG courses.
प्रवेश के लिए यूजी कोर्स में छात्रों के लिए तय की गई न्यूनतम क्रेडिट की पात्रता शर्त को भी पूरा करना होगा। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूजी में लागू सीबीसीएस रूसा के लागू किए जाने के बाद से इस बार पास आउट हो रहे पहले यूजी बैच को देखते हुए पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया में भी बदलाव लाया है। जिन एमए कोर्स के लिए पीजी सेंटर विवि कैंपस में पहले यूजी की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता था, उसके स्थान पर अब छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ही प्रदेश भर के पीजी कॉलेजों और अपने कैंपस में चल रहे ऐसे कोर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए फिलहाल चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। जिनमें प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या न्यूनतम सौ होना जरूरी है। इन सेंटर में एचपीयू कैंपस, धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


जल्द विवि इन प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित ब्यौरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध भी करवाने जा रहा है। हिंदी, इतिहास, इंग्लिश, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र सहित कैंपस के विजुअल आर्ट, संस्कृत सहित पूर्व में मेरिट आधार पर जिन भी कोर्स में प्रवेश दिया जाता था, उसके लिए अब विवि की प्रवेश परीक्षा पास करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं प्रवेश के लिए यूजी कोर्स में छात्रों के लिए तय की गई न्यूनतम क्रेडिट की पात्रता शर्त को भी पूरा करना होगा। इसमें छात्र को पास कोर्स के लिए तय किए गए 106 क्रेडिट हर हाल में लेने ही होंगे। वहीं मेजर विषय में न्यूनतम 48 क्रेडिट, दो माइनर विषयों में 24-24 कुल 48 क्रेडिट, कंप्लसरी विषय में नौ क्रेडिट और हॉबी व जनरल इंटरस्ट में न्यूनतम एक क्रेडिट हर हाल में लेना ही होगा।

इस शर्त को पूरा करने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिल सकेगा। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरीजा शर्मा ने माना कि सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा और प्रवेश की तय प्रक्रिया और पात्रता शर्त पूरी करने वालों को ही पीजी में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि नौ जून से शुरू हो रही प्रवेश परीक्षाओं का शेडयूल जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा को चार केंद्र बनाए गए है।

यह है विवि का प्रवेश परीक्षा को जारी शेडयूल

HP University announce enterance test schedule in PG courses.
विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेडयूल जारी किया गया है। - फोटो : Demo pic

एमएमसी/ एमए/एमएससी गणित           9 जून
एमएससी फिजिक्स/बॉटनी/केमिस्ट्री         10 जून
पीजडीएमसी/डीएचआरडी/एमएचआरडी      11 जून
एम कॉम /एमबीई                                13 जून
एलएलबी/एमएससी जूलॉssजी                14 जून
एमएस सोशल वर्क/इंग्लिश                     15 जून
एमएडी /एमएससी ज्योग्राफी                   16 जून
एमए हिंदी/संस्कृत                                17 जून
ट्रांसलेशन /विजुअल आर्ट/परफारर्मिंग आर्ट   18 जून
एमए अर्थशास्त्र /समाज शास्त्र                    21 जून
एमए लोक प्रशासन / राजनीति शास्त्र          22 जून
पीजी साइकोलॉजी / इतिहास                     23 जून
एमए ग्रामीण विकास /योगा                     24 जून
एमए फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड           25 से 27

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed