फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police constable recruitment result declared, see here.

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Wed, 08 Jun 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Jun 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
HP Police constable recruitment result declared, see here.
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी जिलों के एसपी कार्यालय में पास हुए अभ्यर्थियों के रोलनंबर की सूची लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1500 पदों के लिए 29 मई को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी जिलों के एसपी कार्यालय में अभ्यर्थियों के अंक की सूची लगा दी गई।

विज्ञापन


देर शाम तक परीक्षा परिणाम की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए युवाओं में होड़ लगी रही। बुधवार को पुलिस भर्ती बोर्ड इंटरव्यू के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची हिमाचल पुलिस की वेबसाइट पर डाल देगा।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पुलिस में 12 सौ पुरुष व 300 महिला कांस्टेबल के पदों के लिए पिछले दो महीने से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 29 मई को इस प्रक्रिया के दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होंगे कॉल लेटर

HP Police constable recruitment result declared, see here.
भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए युवाओं को खासी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा का परिणाम मंगलवार को सभी जिला एसपी कार्यालयों में चस्पा कर दिया गया। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एडीजीपी एसआर ओझा ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान एक पद पर तीन सेे चार आवेदकों को बुलाने का मानक रखा जाता है।

चूंकि भर्ती जिला स्तर पर हो रही है, इसलिए जिला भर्ती बोर्ड अपने यहां की रिक्तियों व आवेदनों के अनुपात के आधार पर इंटरव्यू के लिए काल लेटर जारी करेंगे। बताया कि जिलों से अंतिम सूची आने के बाद बुधवार को उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस की साइट पर डाल दिया जाएगा।

जल्द जारी होंगे काल लेटर
एडीजीपी ने बताया कि लिखित परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तारीख तय होने के बाद काल लेटर जारी किए जाएंगे। कहा कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर चयनित अभ्यर्थियों को जुलाई महीने में ट्रेनिंग के लिए भेजने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़िए शिमला में कितने युवाओं ने पास की परीक्षा

HP Police constable recruitment result declared, see here.
महिला और पुरूष कांस्टेबल की परीक्षा में करीब 7566 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से करीब 1381 अभ्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। - फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला पुलिस भर्ती का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। महिला और पुरूष कांस्टेबल की परीक्षा में करीब  7566 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से करीब 1381 अभ्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है।

अलग अलग श्रेणियों के लिए कुल 185 रिक्त पदों को भरा जाना है। एक रिक्त पद के लिए तीन अभ्यार्थियों को बुलाया जाएगा। स्पोर्ट्स कोटे के लिए 4 सीटें आरक्षित थी लेकिन इनमें से केवल दो अभ्यार्थी ही लिखित परीक्षा पास कर पाऐ। ऐसे में दो सीटें खाली ही रहेगी।

एसपी कार्यालय में भी रिजल्ट को लगाया गया है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि लिखित परीक्षा में करीब 1381 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अलग अलग श्रेणियों में पद भरे जा रहे हैं। मेरिट के आधार पर अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

हमीरपुर में भी जारी हुआ रिजल्ट, देखें

HP Police constable recruitment result declared, see here.
हमीरपुर में पुलिस विभाग में कुल 104 पदों के लिए बीते माह पुलिस भर्ती का आयोजन किया था। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस विभाग में महिला आरक्षी और पुरुष आरक्षी समेत चालक के पदों पर भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर के बाहर सूचना पट्ट पर रिजल्ट की लिस्ट चस्पां कर दी गई है।

पुलिस विभाग में कुल 104 पदों के लिए बीते माह पुलिस भर्ती का आयोजन किया था। इसमें महिला आरक्षी के 20 पद, पुरुष आरक्षी के 80 पद जबकि चालक के 4 पद शामिल हैं। बड़ू बहुतकनीकी संस्थान के मैदान में भर्ती में जिले से करीब साढ़े सात हजार युवक-युवतियों ने भर्ती में भाग लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में केवल 3665 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाए।

इसके बाद 29 मई को पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा में कुल 3622 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, शेष लिखित परीक्षा में गैरहाजिर रहे। अब मंगलवार को विभाग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर सामान्य और आरक्षित श्रेणीवार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि मंगलवार को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

सोलन में नहीं निकला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के परिणाम

HP Police constable recruitment result declared, see here.
जिला सोलन में कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट नहीं निकल सका है। - फोटो : Demo pic

जिला सोलन में कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट नहीं निकल सका है। पूरे प्रदेश समेत सोलन में भी एसपी कार्यालय से परिणाम घोषित किए जाने थे। लेकिन एसपी के अवकाश पर होने के कारण परिणाम नहीं निकल सके हैं।

बताया जा रहा है कि यह परिणाम एक दो दिन में घोषित हो सकते हैं। उधर मंगलवार को दिन भर अभ्यार्थी रिजल्ट का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक रिजल्ट ना निकलने तक उन्हें मायूसी हाथ लगी। उधर एएसपी सोलन सुशील कुमार ने कहा कि एसपी अवकाश पर हैं। लिहाजा परिणाम नहीं निकल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed