फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Will Trained 1080 Youth for Jobs in Himachal.

1080 युवाओं को पहले ट्रेनिंग, फिर नौकरी देगी प्रदेश सरकार

Mon, 28 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Will Trained 1080 Youth for Jobs in Himachal.

हिमाचल सरकार बेरोजगारों को पहले ट्रेनिंग दिलाएगी, उसके बाद नौकरी। कौशल विकास निगम के तहत प्रदेश के 1080 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। युवाओं को यह नौकरियां मल्टीनेशनल कंपनियों में दी जाएंगी।

विज्ञापन


इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।  इसके लिए मार्च और अप्रैल 2017 में हिमाचल कौशल विकास निगम युवाओं से आवेदन मांगेगा। उसके बाद इन युवाओं को सात जिलों के प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग करवाई जाएगी। देश की नामी कंपनियों के साथ प्रदेश सरकार ने इस संबंध में संपर्क कर लिया है।
विज्ञापन


इन कंपनियों की जरूरत के मुताबिक प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षित करवाएगी। प्रोजेक्ट केमिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, सीआरएम डोमेस्टिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एफएंडबी एसोसिएट, एमएंडजी आफिसर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, रिटेल सेल्स एसोसिएट, सेल एसोसिएट, असिस्टेंट कारपेंटर वुडन फर्नीचर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बैच में 60 से लेकर 180 अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। हिमाचल के विभिन्न सेंटरों में यह कोर्स 6 महीने और एक साल के होंगे। हिमाचल सरकार की ओर से यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा।

10 हजार से ज्यादा मिलेगी पगार

HP Govt Will Trained 1080 Youth for Jobs in Himachal.

हिमाचल में युवाओं को 10 हजार से ज्यादा मासिक वेतन मिलेगा। पीएफ भी काटा जाएगा। अगर युवा हिमाचल से बाहर नौकरी करने का इच्छुक होगा तो वेतन में दो से तीन गुणा बढ़ोतरी हो सकती है।

हिमाचल कौशल विकास निगम विभिन्न ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण देने जा रहा है। मल्टीनेशल कंपनियों के साथ निगम लगातार संपर्क में है। युवाओं को प्लेसमेंट के हिसाब से जॉब मिलेगी। - राजेश शर्मा, निदेशक प्रदेश कौशल विकास निगम   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed