कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे सरकारी स्कूल, सरकार ने बनाया खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्वेंट स्कूलों का मुकाबला करने के लिए सरकार ने नया प्लान तैयार किया है। प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू करने के लिए स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत खास शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
पहले से अंग्रेजी मीडियम पढ़ा रहे सरकारी स्कूलों का मॉडल स्टडी कर अन्य स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार ने नई योजना तैयार की है।
इसके तहत जिलों में स्कूलों को चिन्हित कर अंग्रेजी मीडियम में तबदील किया जा रहा है। बीते दो साल के दौरान प्रदेश के कुछ स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू करवाई गई थी। इन स्कूलों से सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी इस योजना को लागू किया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम और प्रेरणा और प्रयास कार्यक्रम के तहत स्कूलों में मॉडल के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि राजधानी शिमला स्थित पोर्टमोर स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने से यहां विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ी है। यहां नर्सरी कक्षा भी शुरू की गई है।
अब इन स्कूलों में भी दिया जा रहा जोर
इसी तर्ज पर जिला ऊना के राजकीय उच्च पाठशाला त्यूरी, राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला थानाकलां और जिला बिलासपुर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुंडखर में प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रयासों पाठशाला में इनरोलमेंट बढ़ रही है।
इन स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करवाई जा रही है। प्राइमरी स्कूल कलोह में बीते तीन सालों से नर्सरी भी चलाई जा रही है। इन सभी स्कूलों में बच्चों के रोजाना टेस्ट लेकर लर्निंग लेवल को बढ़ाया जा रहा है।
स्कूलों में शिक्षक आईसीटी लैब का प्रयोग कर जिले में स्रोत व्यक्ति बन अन्य स्कूलों को भी लैब का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षक विज्ञान और गणित विषय को पढ़ाते हुए मॉडल के प्रयोग पर जोर दे रहे हैं।
राज्य परियोजना निदेशक ने बताया कि इन स्कूलों की तर्ज पर इस शैक्षणिक सत्र से अन्य स्कूलों में भी अंग्रेजी मीडियम शुरू किया जा रहा है। जिन स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम चल रहा है वहां के शिक्षकों की मदद भी ली जा रही है।