फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Employees Departmental Exams from 17th April 2017.

अधिकारियों-कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं 17 से, करें आवेदन

Wed, 28 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Employees Departmental Exams from 17th April 2017.

हिमाचल सरकार के अधीन कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं फेयरलॉन शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में विभागीय परीक्षा बोर्ड की ओर से 17 से 25 अप्रैल 2017 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


विभागीय परीक्षाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश वन सेवाएं, अन्य सभी राजपत्रित अधिकारी, पात्र गैर राजपत्रित अधिकारी अधीक्षक वर्ग-दो और वरिष्ठ सहायक तकनीकी और गैर तकनीकी वर्गों के लिए होंगी।
विज्ञापन


ये परीक्षाएं आबकारी एवं कराधान निरीक्षकों, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बोर्ड के द्वितीय श्रेणी के अधिकारी एवं कर्मचारी, इंजीनियरिंग अधिकारी राज्य विद्युत बोर्ड के सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल और सहायक अभियंता सिविल हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल वित्तीय प्रशासन परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला के अलावा धर्मशाला और मंडी में भी परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

विभागीय परीक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन विभागाध्यक्ष के माध्यम से दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित आवेदन प्रपत्र पर सचिव हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड फेयर लॉन, शिमला-171012 को एक मार्च 2017 तक भेजने को कहा गया है।


अक्तूबर में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड ने अक्तूबर 2016 में आयोजित विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि परिणाम हिपा की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed