{"_id":"590488c44f1c1b267bc0c69b","slug":"hp-electricity-board-announce-junior-t-mate-and-junior-helper-recruitment-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया 1182 जूनियर टीमेट- हेल्पर भर्ती का रिजल्ट, यहां देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आ गया 1182 जूनियर टीमेट- हेल्पर भर्ती का रिजल्ट, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन ने जूनियर टीमेट, जूनियर हेल्पर (सब-स्टेशन), जूनियर हेल्पर (एमएंडटी) और जूनियर हेल्पर (पावर हाउस) (विद्युत) चतुर्थ श्रेणी के 1182 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इन भर्तियों के लिए 16 मार्च 2016 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। 18 अक्तूबर 2016 को पदों में बढ़ोतरी की गई थी। 3783 व्यक्तियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। बोर्ड प्रबंधन ने बताया है कि उम्मीदवारों को विशुद्ध रूप से उनकी संबंधित श्रेणी में योग्यता के आधार पर चुना गया है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें पूरा रिजल्ट
विज्ञापन
आरएंडपी नियमों और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित तथा राज्य बिजली बोर्ड द्वारा पनाए गए मॉडल रोस्टर के अनुसार 6850 रुपये प्रति माह के निर्धारित वेतन पर अनुबंध आधार पर भर्तियां की गई है। चयनित उम्मीदवारों के नाम बिजली बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.com पर उपलब्ध है।