फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board Plus Two Question Paper Theft, Four Suspended.

12वीं के प्रश्नपत्र चोरी: पेपर रद्द, प्रिंसिपल समेत 4 सस्पेंड, CM ने दिए जांच के आदेश

Wed, 15 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला/भावानगर(किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला/भावानगर(किन्नौर) Updated Wed, 15 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
HP Board Plus Two Question Paper Theft, Four Suspended.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा से पहले एक स्कूल से प्रश्नपत्र चोरी होने के कारण 12वीं के दो पेपर रद्द कर दिए गए हैं। प्रधानाचार्य दफ्तर का दरवाजा तोड़ फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रश्नपत्रों के साथ शातिर खाली उत्तर पुस्तिकाएं भी ले गए।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर साइंस के पेपरों की तिथियां जल्द ही घोषित करेगा। उधर, इस घटना के बाद स्कूल प्रिंसिपल समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। किन्नौर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निचार से रविवार रात को प्रधानाचार्य कार्यालय का दरवाजा तोड़कर डबल लॉक स्टील अलमारी से 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान व कंप्यूटर साइंस के 60 -60 प्रश्नपत्र चुरा लिए गए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य के कमरे में रखा ट्रंक भी तोड़ा गया है। इससे जमा दो फिजिक्स की 52 और 10वीं के गणित विषय की 44 कोरी उत्तर पुस्तिकाएं भी गायब पाई गई हैं। प्रश्नपत्र चोरी होने का पता सोमवार सुबह चला, जब चौकीदार स्कूल पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायब था चौकीदार, ये लोग हुए सस्पेंड, पेपर करने पड़े रद्द

HP Board Plus Two Question Paper Theft, Four Suspended.

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सूचना मिलते ही प्रदेश भर में 14 मार्च को होने वाले फिजिक्स और 21 मार्च को होने वाले कंप्यूटर साइंस के पेपर रद्द कर दिए। घटना के समय चौकीदार स्कूल से गायब था। डीसी किन्नौर ने प्रधानाचार्य, परीक्षा केंद्र सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट व चौकीदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग भी अलग से जांच कर रहा है। उधर, बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने दो पेपर रद्द करने की पुष्टि करते हुए कहा कि दो दिन के भीतर रद्द किए पेपरों की नई तिथियां जारी कर दी जाएंगी। सोमवार को होली की छुट्टी थी। ऐसे में सूचना न मिल पाने के कारण हजारों छात्र मंगलवार सुबह नौ बजे फिजिक्स का पेपर देने पहुंच गए।

डीसी किन्नौर डॉ. एनके लट्ठ ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल भगवान दास, परीक्षा केंद्र अधीक्षक सतीश कुमार, उप अधीक्षक रूचा ललित और चौकीदार रत्नदास को सस्पेंड कर दिया है। 

पेपर चोरी मामले की छानबीन कर रहा बोर्ड : वीरभद्र

HP Board Plus Two Question Paper Theft, Four Suspended.

विधानसभा में भी सोमवार को पेपर चोरी का मामला उठा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन में जवाब दिया कि शिक्षा बोर्ड छानबीन कर रहा है। सरकार इस मामले पर गंभीर है। जिन विषयों के पेपर चोरी हुए हैं, उनकी तिथियां बोर्ड जल्द घोषित करेगा।

सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा जैसे ही सदन में स्थिति स्पष्ट की गई तो विपक्ष के विधायकों राजीव बिंदल और रविंद्र रवि ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। सीएम बोले कि- क्या पेपर पहले कभी चोरी नहीं हुए। उन्होंने शिक्षा बोर्ड पर गलत आरोप लगाने से विपक्ष के सदस्यों को रोका और कहा कि बोर्ड इस मामले को एग्जामिन कर रहा है। परीक्षा दोबारा होगी। 

निदेशालय ने बिठाई जांच, दो दिन में रिपोर्ट तलब

HP Board Plus Two Question Paper Theft, Four Suspended.

जमा दो कक्षा के पेपर चोरी होने के मामले में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जांच बिठा दी है। निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने बताया कि जिला उपनिदेशक से दो दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। शिक्षा विभाग के अफसरों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed