फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hp board extended date to submit +2 open exam forms

शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई जमा दो ओपन परीक्षा फार्म भरने की तारीख

Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hp board extended date to submit +2 open exam forms
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो ओपन परीक्षा का फार्म न भर सकने वाले युवाओं को बोर्ड ने अंतिम अवसर दिया है। बोर्ड ने 30 नवंबर को समाप्त हुई अंतिम तिथि को अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ओपन परीक्षा को लेकर प्रदेश भर से बोर्ड को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके बाद बोर्ड ने जमा दो की ओपन परीक्षा में बैठने की अंतिम तिथि को एक माह के लिए बढ़ाया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा के लिए आवेदन को यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। दिसंबर 31 के बाद दोबारा फार्म भरने को तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से यह बदलाव चौथी दफा किया जा चुका है। बोर्ड सितंबर, अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारी अंजू पाठक ने कहा कि प्रदेश भर से मिले प्रार्थना पत्र के बाद बोर्ड प्रबंधन की ओर से जमा दो ओपन परीक्षा फार्म भरने को अंतिम बार तिथि को बढ़ाया गया है। अब 31 दिसंबर तक परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। उधर, परीक्षा फार्म न भर पाने वाले युवा गरिमा, मलकीत, कुलवंत सिंह व सुरेंद्र ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तिथि के 31 दिसंबर तक होने से उनका एक साल बर्बाद होने से बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed