फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali Students Shines in ICSE 10th result.

ICSE रिजल्ट में छाए हिमाचली छात्र, स्पृहा गौतम बनीं टॉपर

Tue, 30 May 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 May 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Himachali Students Shines in ICSE 10th result.

सोमवार को घोषित आईसीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम में हिमाचल के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेक्रेड हार्ट सीसे स्कूल सिद्घपुर की छात्रा स्पृहा गौतम ने सोमवार को घोषित आईसीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम में पूरे नार्थ रीजन में 98.2 फीसदी अंक लेकर  प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश सहित पूरे धर्मशाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


स्पृहा गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय पिता अजय गौतम, माता बबिता गौतम व स्कूल के अध्यापकों को दिया है। स्पृहा ने कहा कि रोजाना सात-आठ घंटों की पढ़ाई के चलते उसे यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मौली चेरियन ने कहा कि  हिमाचल जैसे छोटे राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है जिसे उनके स्कूल की छात्रा स्पृहा गौतम ने पूरे उत्तरी रीजन में पहला स्थान हासिल कर साबित कर दिया है। उन्होंने स्कूल के शानदार परिणाम का श्रेय स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस स्कूल में कौन रहा टॉपर

Himachali Students Shines in ICSE 10th result.

बिशप कॉटन स्कूल में हर्षल अरोड़ा ने किया टॉप 
राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) में आईएससीई बारहवीं कक्षा के घोषित नतीजों में छात्र हर्षल अरोड़ा ने सर्वाधिक 94.3 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। दसवीं में देव त्यागी ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है। वाणिज्य संकाय के छात्र वैभव गोयल ने 93 फीसदी अंक लेकर दूसरा, लक्ष्मी निवास मितरूगा विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के छात्र आदित्य राज बुदिया ने एक बराबर 91.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है।

दसवीं परीक्षा में कर्ण मदान ने 93.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा और विस्मित रेखान ने 93.2 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। हेडमास्टर आरसी रॉबिनसन और मीडिया प्रभारी पी धर्मा ने छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों को बधाई दी है। 

आइईसी शेलेडे में गुरनीत सिंह ने किया टॉप 
आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के घोषित नतीजों में राजधानी के आईईसी शेलेडे स्कूल में गुरनीत सिंह ने सबसे अधिक 89.60 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है, जबकि इंद्रजीत सिंह ने 84.40 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, राहुल शर्मा ने 83.20 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा स्कूल की छात्रा शगुन ठाकुर ने 78.20 फीसदी अंक लेकर तीसरा और शिवेन चौहान ने 76.40 फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान पाया है। मुख्याध्यापिका बी राठौर ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।  

ऑकलैंड स्कूल में आर्या अग्रवाल रहे टॉपर 
ऑक्लैंड हाउस स्कूल फॉर ब्वॉयज में आईसीएसई (दसवीं) के घोषित नतीजे में आर्य अग्रवाल ने सबसे अधिक 90.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है। अक्शिन गुप्ता ने 89.6 फीसदी अंक अर्जित कर दूसरा और प्रशांत शुक्ला ने 89.4  फीसदी अंक लेकर स्कूल मेरिट में तीसरा स्थान पाया है। मुख्याध्यापक माइकल ए जॉन ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed