फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal una army recruitment rally 375 pass ground test

सेना भर्ती: मैदान में फूल गई सांसें, पहले दिन सिर्फ इतने हुए पास

Mon, 13 Nov 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 13 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal una army recruitment rally 375 pass ground test

सेना में भर्ती के पहले दिन 3 हजार युवाओं ने मैदान में अपनी किस्मत अजमाई। लेकिन दौड़ के दौरान सांसें फूल गईं। स्थानीय इंदिरा मैदान में सेना में भर्ती के पहले दिन बिलासपुर जिले के लगभग 3 हजार युवाओं ने मैदान में अपनी किस्मत अजमाई। इसमें 375 युवकों ने ग्राउंड टेस्ट की पहली बाधा पार कर ली। सेना में भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


रात दो बजे ही कॉलेज रोड पर युवाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। युवाओं ने मैदान में खूब पसीना बहाया। इस दफा सेना भर्ती कार्यालय की ओर से दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण में अव्वल रहने वाले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट भी किया गया। वहीं अभ्यर्थियों को बिचौलियों से दूर रहने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजय चावला ने बताया कि ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से एआरओ हमीरपुर एवं मंडी के युवाओं के लिए इस खुली भर्ती का आयोजन किया गया है। दोनों भर्ती कार्यालयों के तहत करीब 29 हजार युवाओं ने इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन बिलासपुर जिला के लगभग तीन हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती के पहले दिन सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें भर्ती होने आए युवाओं को दौड़, बीम पुल अप, जिग जैग और 9 फीट का गड्ढा फांदना जैसे कड़े परीक्षण में से गुजरना पड़ा। जिसमें कुल 375 युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्राउंड टेस्ट पास किया।

भर्ती प्रक्रिया में बरती जा पूरी पारदर्शिता

Himachal una army recruitment rally 375 pass ground test

कर्नल संजय चावला ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती में मैदान प्रक्रिया व शारीरिक मापदंड करने वाले युवाओं को एक बैंड हाथ में डालने के लिए दिया रहा है।

इस बैंड में चिप लगी हुई है, जिसमें मैदान प्रक्रिया व शारीरिक मापदंड पूरे कर चुके युवाओं की समस्त डिटेल होगी। कर्नल संजय चावला ने कहा कि भर्ती में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया किसी भी बाहरी व्यक्ति के झांसे में न आए, जो भर्ती करवाने का दावा करे। यदि कोई ऐसा व्यक्ति आपको झांसा दे रहा है, तो इसकी सूचना फौरन सेना के अधिकारियों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed