फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Patwari written exam Held on 13th Aug

13 अगस्त को प्रदेश के इन सेंटरों पर होगी पटवारी की लिखित परीक्षा

Sun, 07 Aug 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Aug 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Patwari written exam Held on 13th Aug

राजस्व विभाग में पटवारी के 1120 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत 13 अगस्त को प्रदेश के 49 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि जिन परीक्षा केंद्रों में पटवारी की लिखित परीक्षा आयोजित होनी है, उन केंद्रों पर किसी अन्य तरह की परीक्षा न होना सुनिश्चित रखा जाए।

विज्ञापन

शिमला में दस परीक्षा केंद्र

Himachal Pradesh Patwari written exam Held on 13th Aug

भू अभिलेख निदेशालय ने परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा था। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने यह कवायद की है। 13 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए शिमला में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जबकि बिलासपुर, किन्नौर व लाहौल और स्पीति में एक एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा चंबा, हमीरपुर और सिरमौर में छह-छह, कुल्लू में दो, कांगड़ा में सात और मंडी में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लैंड रिकार्ड डायरेक्टर देवा सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए करीब दो लाख आवेदकों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed