फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh allied services exam on 21 august

82 पदों के लिए 41 हजार उम्मीदवार देंगे एलाइड सर्विसेज की परीक्षा

Mon, 15 Aug 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Aug 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh allied services exam on 21 august

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त को आयोजित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में सवेरे 10 से 1 बजे के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 46000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, जबकि इसमें 41 हजार 314 उम्मीदवारों को दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


ये परीक्षा प्रदेश भर के 131 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी अन्य सभी जिलों के मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र रखे गए हैं। किन्नौर के उम्मीदवारों के लिए शिमला और लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों के लिए कुल्लू में केंद्र रखे गए हैं। यह जानकारी राज्य लोकसेवा आयोग के उप सचिव टीएस चौहान ने दी।

विज्ञापन

विभिन्न श्रेणियों के भरे जाने हैं 82 पद

Himachal pradesh allied services exam on 21 august

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विभिन्न श्रेणियों के कुल 82 पदों के लिए हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन तहसील विकास अधिकारी, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, पंचायत इंस्पेक्टर, उद्योग प्रसार अधिकारी आदि के पदों के लिए किया जा रहा है। सभी प्रोविजनी दाखिल किए गए उम्मीदवारों का ब्योरा आयोग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे अपने दाखिला पत्रों को विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें इन्हें अपने साथ परीक्षा केंद्रों में लाना होगा। एक बार आवंटित किए गए केंद्र को नहीं बदला जाएगा।

किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर विजिट किया जा सकता है। इसके अलावा 0177 -2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed