फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal First Modal Carrer Center is Ready at Una.

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे ढूंढ सकेंगे पसंदीदा नौकरी

Fri, 25 Nov 2016 08:53 AM IST
रविंद्र कुमार/अमर उजाला, ऊना
रविंद्र कुमार/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 25 Nov 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal First Modal Carrer Center is Ready at Una.
अब आप घर बैठे अपनी मन पसंद जॉब सर्च कर सकते हैं। - फोटो : Demo Pic

अब आप घर बैठे अपनी मन पसंद जॉब सर्च कर सकते हैं। हिमाचल के जिला ऊना में प्रदेश का पहला मॉडल कॅरियर सेंटर बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसे लोकार्पित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला रोजगार कार्यालय में बनाए गए मॉडल कॅरियर सेंटर की खासियत यह है कि इस बिल्डिंग में सबसे पहले विजिटंग एरिया बनाया गया है, जहां पर कोई भी बेरोजगार जानकारी हासिल कर सकता है। युवाओं को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने और काउंसलिंग के लिए काउंसिलर भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन होने के बाद युवा सेंटर में बनाई गई आईटी लैब में स्थापित कंप्यूटर की मदद से निशुल्क अपना पंजीकरण खुद कर सकते हैं। अब तक मॉडल कॅरियर सेंटर ऊना के माध्यम से 2000 के करीब युवा वर्ग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वेब पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। मॉडल कॅरियर सेंटर खुलने से प्रदेश के बेरोजगार युवा अपनी पसंद से वेब पोर्टल की मदद से दुनिया के किसी भी कोने में रोजगार के लिए अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

Himachal First Modal Carrer Center is Ready at Una.

इसके लिए युवाओं को भारत सरकार की ओर से शुरू की गई वेब पोर्टल www.ncs.gov.in को खोलना है। इसके साथ पंजीकृत युवाओं के लिए काउंसलिंग भी की जाएगी जो कि बेरोजगारों को रोजगार हासिल करने में मदद करेगी।


इसके अलावा इस वेब पोर्टल में देश के किसी भी कोने में होने वाले जॉब फेयर, इंटरव्यू के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी। जबकि इन साक्षात्कारों में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीकरण आनलाइन भी करवा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय में मॉडल कॅरियर सेंटर बनकर तैयार है। लोकार्पण होने के बाद इसे विधिवत शुरू किया जाएगा। ऑनलाइन वेब पोर्टल की मदद से अपना पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसका लाभ बेरोजगार उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बेरोजगार युवा जिला रोजगार कार्यालय में जानकारी हासिल करें।  

ऐसे करवाएं अपना पंजीकरण

Himachal First Modal Carrer Center is Ready at Una.

वेब पोर्टल के माध्यम से रोजगार चाहने वाले बेरोजगार युवाओं के अतिरिक्त नियोक्ता भी अपना निशुल्क पंजीकरण ई-पंजीकरण के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक मंगलवार से शनिवार तक टोल फ्री दूरभाष नंबर 1800-425-1514 पर भी जानकारी हासिल कर अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैं।                                    

कंपनियों ने भी करवाया अपना पंजीकरण      
बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए जिला ऊना की लगभग 35 के करीब औद्योगिक इकाइयों ने वेब पोर्टल में अपना पंजीकरण करवा लिया है। जब भी इन कंपनियों में रिक्तियां निकलेंगी तो वेब पोर्टल पर उसकी जानकारी उपलब्ध होगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed