फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal clerk recruitment in hrtc soon

कंडक्टर के बाद लिपिकों के पदों पर भी भर्ती करेगा एचआरटीसी

Mon, 14 Aug 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Aug 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal clerk recruitment in hrtc soon

कंडक्टर भर्ती के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम में लिपिक और चपरासी के पदों पर भी भर्ती करने की तैयारी चल रही है। एचआरटीसी के दफ्तरों में लिपिकों के पद खाली होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में ये पद जल्द भरे जा सकते हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम में रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

विज्ञापन


लिपिक और चपरासी के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम में कितने पद खाली चल रहे हैं, इसकी डिटेल मांगी जा रही है। हालांकि, परिवहन निगम ने अभी कंडक्टरों के 1000 रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद निगम में रिक्त अन्य पद भी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


परिचालकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 100 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के साथ निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम अन्य पदों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडक्टर भर्ती के लिए लाइसेंस होना जरूरी 
परिवहन पथ परिवहन निगम ने दावा किया है कि परिचालक के पदों के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी के पास लाइसेंस होना जरूरी है। इसमें अभ्यर्थी को अस्पताल में 15 दिन का प्रशिक्षण लेना होगा। उसके बाद जिला कार्यालय से यह लाइसेंस जारी होगा। 


किसके लिए कितने पद आरक्षित
कुल 1000 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 340 पद, सामान्य बीपीएल के 80 पद, सामान्य एफएफ  के 10, सामान्य पूर्व सैनिक के 90, सामान्य स्पोर्ट्स मैन के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। साथ ही एससी के लिए 160 पद, एससी बीपीएल 30, एससी एफ एफ  5 और एससी एक्स सर्विस मैन के 25 पद आरक्षित हैं। एसटी के लिए 30, एसटी बीपीएल 10, एसटी एक्स सर्विस मैन 10 और ओबीसी के लिए 125, ओबीसी बीपीएल 30, ओबीसी एफएफ  05 और ओबीसी एक्स सर्विस मैन के लिए 20 पद आरक्षित हैं। आवेदनकर्ता हिमाचल का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed