फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 analysis by bjp and congress candidates

चाय की चुस्कियों के साथ अब गुना-भाग, मंथन में जुटे दिग्गज

Sat, 11 Nov 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 analysis by bjp and congress candidates

विधानसभा चुनाव की 29 दिनों तक चली भागदौड़ खत्म होते ही सभी दलों के प्रत्याशियों को राहत मिल गई है। अधिकांश प्रत्याशियों ने पहले दिन घरों में आराम कर थकान मिटाई। मिलने आए कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियां और लंच का लुत्फ उठाते हुए चुनावी फीडबैक भी लिया। दोपहर बाद कुछ प्रत्याशियों ने फील्ड में निकलकर लोगों से गपशप की।

विज्ञापन


शाम के वक्त पोलिंग बूथ एजेंटों के साथ बैठ कर विस्तार से मंथन किया। 18 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम निकलेंगे। ऐसे में अब 37 दिन तक आंकड़ों का खेल ही चलेगा। कई बार सरकारें बनाई और गिराई जाएंगी। उधर, प्रत्याशियों ने भी अपने स्तर पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मतदान के बाद का पहला दिन प्रत्याशियों ने कैसे गुजारा। इसको दर्शाती एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


चंबा से भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की सुबह योगाभ्यास से हुई। पूजा-पाठ के बाद समर्थकों के साथ चाय-नाश्ता कर चुनाव का फीडबैक लिया। भोरंज से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी ने हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद जिला मुख्यालय गईं। दोपहर बाद घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने कुलदेवी के मंदिर में पूजा की। इसके बाद घर पर रहे और फीडबैक लिया। श्री नयनादेवी से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। इसके बाद रणधीर शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ चले गए। यहां उनकी माता का उपचार चल रहा है। 

बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर ने समर्थकों से फीडबैक लिया। भाजपा के सुभाष ठाकुर दिन भर पार्टी कार्यालय में रहे। भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने झंडूता, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीरूराम किशोर ने शाहतलाई, घुमारवीं से भाजपा के राजेंद्र गर्ग, कांग्रेस के राजेश धर्माणी ने भी कार्यकर्ताओं से मंथन किया। 

नाहन से भाजपा प्रत्याशी राजीव बिंदल सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंचे। पोलिंग एजेंटों से बूथ का फीडबैक लिया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी भी सुबह से कांग्रेस भवन में रहे। नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया ने परिवार के साथ दिन बिताया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन दिन भर अपने आवास पर मौजूद रहे।

ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रतन शुक्रवार सुबह ही कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद फील्ड में फीडबैक लिया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला घर पर रहे। सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भाभी के घर जाकर भाई के निधन पर शोक जताया। जोगिंद्रनगर में भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह, कांग्रेस के जीवन ठाकुर और आजाद प्रत्याशी प्रकाश राणा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने में व्यस्त रहे।

शिमला से कांग्रेस के हरभजन सिंह भज्जी ने कांग्रेस कार्यालय में वक्त गुजारा। भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज दोपहर तक घर पर रहे। आजाद प्रत्याशी हरीश जनारथा ने घर पर रहकर थकान उतारी। माकपा प्रत्याशी संजय चौहान ने पार्टी कार्यालय और घर पर समय गुजारा। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और भाजपा के डॉ. प्रमोद शर्मा घर पर रहे।


कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह रिज मैदान से स्कैंडल प्वाइंट तक घूमे। भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन ने उड़ीसा से आई बेटी के साथ समय बिताया। माकपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर चुनाव आयोग के कार्यालय में हुई रिव्यू बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed