छात्रों को बड़ा झटका, निजी बीएड कॉलेजों की फीस बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में निजी बीएड कॉलेजों की फीस 16 हजार रुपये बढ़ गई है। हिमाचल सरकार ने पहली बार निजी बीएड कॉलेजों के लिए फीस स्ट्रक्चर तैयार किया है। सोमवार को नए फीस स्ट्रक्चर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब दो साल की बीएड करने के लिए 62870 रुपये की फीस चुकानी पड़ेगी। दो किस्तों में फीस की वसूली की जाएगी। तय फीस से ज्यादा फीस वसूलने वाले निजी बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2017-18 से बढ़ी हुई फीस लागू होगी। दो साल की फीस को 46760 से बढ़ाकर 62870 रुपये किया गया है। बीएड कॉलेज प्रबंधन की ओर से काफी समय से फीस बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने कई बैठकें करने के बाद फीस स्ट्रक्चर तैयार किया है। फीस स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में निजी बीएड कॉलेजों में फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।
दो साल की ट्यूशन फीस 50 हजार रुपये
निजी बीएड कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से बढ़ी हुई फीस दो साल में दो किस्तों में ली जाएगी। पहले साल 31950 रुपये और दूसरे साल 30920 रुपये की फीस चुकानी पड़ेगी। निजी बीएड कॉलेज फीस वसूली में मनमानी न करें, इसके लिए फीस स्ट्रक्चर कमेटी ने
किस्तों में फीस लेने की व्यवस्था की है। शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष को पत्र जारी कर संशोधित फीस स्ट्रक्चर से अवगत करवा दिया है।
निजी बीएड कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दो साल में 50 हजार रुपये ट्यूशन फीस के तौर पर देने होंगे। इसके अलावा अन्य वार्षिक फीस के तौर पर दो साल में 3150 रुपये और मासिक फीस के तौर 9720 रुपये देने होंगे। कुल मिलाकर दो साल में 62870 रुपये की फीस देनी होगी।