फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt school sanjauli rusticate a student.

क्लास में सफेद चूहा लेकर आया छात्र, प्रशासन ने स्कूल से निकाला

Wed, 27 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Govt school sanjauli rusticate a student.
शिक्षकों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर होने के साथ स्कूल में सफेद चूहे लाने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को परेशान करता था। - फोटो : Demo pic

शिमला के संजौली में सरकारी स्कूल से एक नौंवी के छात्र को जबरन स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट थमाने का मामला सामने आया है। छात्र सुनील की मां ने स्कूल प्रशासन से उसे स्कूल से न निकाले जाने की गुहार लगाई। लेकिन शिक्षकों ने एक न सुनी।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने उसे भट्टाकूफर या ढली स्कूल में प्रवेश लेने को कहा। शिक्षकों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर होने के साथ स्कूल में सफेद चूहे लाने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को परेशान करता था। उसे कई सुधरने का मौका दिया गया।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता के लिए उसके घर वालों और उसकी मा को भी सूचित किया गया लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा भी स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्र की मां को जब इस बात का पता चला तो वह स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को स्कूल से न निकालने की गुहार लगाती रही। उसकी आंखों से निकल रहे आंसू उसकी मजबूर मजदूरी करने वाली मां की बेबसी बयां कर रहे थे। मामला मीडिया में आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कहा कि वह छात्र को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं।


उधर , इस बारे में संजौली सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पवन सोनी का कहना है कि छात्र को एक और मौका दे दिया जाएगा, अगर वह कक्षा में अपने व्यवहार में सुधार लाए। छात्र चाहे तो स्कूल में दोबारा प्रवेश ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed