प्रो. सिकंदर कुमार होंगे एचपीयू के वीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह महीनों से ज्यादा समय के बाद आखिरकार हिमाचल विश्वविद्यालय को कुलपति मिलने जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष व एचपीयू में प्रोफेसर सिकंदर कुमार का नाम तय हो गया है।
प्रदेश सरकार ने वीसी के लिए उनके नाम की सिफारिश की है। सिकंदर मूल रूप से हमीरपुर जिले से हैं। सूत्रों के अनुसार वीरवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज खुद उनकी नियुक्ति की फाइल लेकर हिमाचल का प्रभार देख रहे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे।
वीसी पद के लिए अस्सी आवेदन आए
प्रो. सिकंदर के नाम पर मुहर लगा दी गई है। अब राजभवन जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करेगा। बुधवार को ही कुलपति के चयन को गठित सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सरकार को भेजा था, जिसमें सिकंदर का नाम भी शामिल था।
दूसरे दिन सरकार की सिफारिश के साथ ही उनके नाम पर मुहर लग गई। 25 मई 2017 को तत्कालीन कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के रिटायर होने के बाद से वीसी का पद खाली चल रहा था।
जनवरी तक तीन बार वीसी पद के लिए आवेदन मांगे जिसमें करीब 80 आवेदन आए। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। हरियाणा के राज्यपाल को कार्यभार सौंपा गया है।