{"_id":"58ef911f4f1c1b791ecf7069","slug":"governor-acharya-dev-vrat-launched-hppsc-mobile-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC की मोबाइल ऐप लॉन्च, अब एक क्लिक पर हर जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPPSC की मोबाइल ऐप लॉन्च, अब एक क्लिक पर हर जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 14 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीरवार को राजभवन से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के युग में प्रत्येक व्यक्ति के साथ-साथ समाज के विकास के लिए नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हिप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर के मोबाइल ऐप विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। कहा कि नई तकनीक से आयोग के कर्मचारियों को सुसज्जित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। अन्य विभागों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि मोबाइल ऐप सुविधा सरलतापूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाएगी। आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा प्रदेश के युवाओं विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगी। राज्यपाल ने आयोग के प्रशासनिक सेवाओं में हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में साक्षात्कार देने के विकल्प के महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन
साथ ही प्रशासनिक सेवा परीक्षा के नए प्रारूप को लागू करने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली का आधुनिकीकरण की सराहना की। आयोग के चेयरमैन केएस तोमर ने कहा कि यह मोबाइल ऐप सरकार के कर्मचारियों के लिए भी हितकारी होगी।
आयोग की ओर से जारी हर अधिसूचना, रिक्तियां, परीक्षा, परिणाम, उत्तर कुंजी, आवेदन आदि से संबंधित जानकारी इच्छुक अभ्यर्थियों को समयबद्ध उपलब्ध करवाएगी। यह ऐप एनआईसी हिमाचल की इकाई की ओर से विकसित की गई है। उन्होंने आयोग की मोबाइल ऐप का शुभारंभ करने के लिए राज्यपाल का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान एनआईसी के वैज्ञानिक संदीप सूद ने मोबाइल एप्लीकेशन के बारे पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी तथा इसकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। आयोग के सदस्य डॉ. मान सिंह, मोहन चौहान सहित आयोग और एनआईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।