{"_id":"5e4162348ebc3ee5ca395193","slug":"government-schools-will-open-tomorrow-after-winter-vacation-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सर्दियों की छुट्टियों के बाद कल खुलेंगे सरकारी स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में सर्दियों की छुट्टियों के बाद कल खुलेंगे सरकारी स्कूल
Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियों की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। एक जनवरी से 11 फरवरी तक सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहीं। शीतकालीन स्कूलों में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। स्कूल खुलने के पहले ही दिन विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें भी उपलब्ध करवा दी जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क किताबें स्कूलों में पहुंचा दी हैं। इस साल से पहली बार नवीं और दसवीं के सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी निशुल्क किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन
निशुल्क किताबें अभी तक पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों सहित आरक्षित वर्ग के नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को ही मिलती हैं। अब सरकार ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी नवीं और दसवीं में निशुल्क किताबें देने का फैसला लिया है। उधर, दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों की बुधवार से अतिरिक्त कक्षाएं भी शुरू होंगी। दिसंबर में हुई प्री बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सुधार लाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि सभी शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। जिला उपनिदेशकों के माध्यम से ब्लॉकों में किताबें पहुंचा दी गई हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन शिक्षकों को ब्लॉक से किताबें एकत्र कर स्कूलों में वितरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन