250 यूएस डॉलर की पात्रता फीस के साथ बिजली बिल भी खुद भरेंगे विदेशी विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं को अब 250 डॉलर की पात्रता फीस के साथ छात्रावास सुविधा लेने पर बिजली बिल का भुगतान स्वयं करना होगा।
इंटरनेशनल काउंसिल फर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) योजना के तहत स्पांसर विवि में प्रवेश लेने वाले विदेशी विद्यार्थियों पर नए सत्र से यह आदेश लागू होंगे।
विवि की निदेशक अंतरराष्ट्रीय छात्र कल्याण प्रो. सरस्वती भल्ला ने सभी विभागाध्यक्षों को सूचित कर दिया है। कहा है कि आईसीसीआर के 31 जुलाई को ई-मेल के माध्यम से आए निर्देशों के मुताबिक यह व्यवस्था लागू मानी जाएगी।
विवि कैंपस में चल रहे सभी विभागों के अध्यक्ष और संस्थानों के निदेशकों को निर्देश जारी कर कहा है कि छात्रावास की सुविधा ले रहे विदेशी विद्यार्थी एक बार अदा की जाने वाली पात्रता फीस 250 यूएस डॉलर के साथ बिजली बिल का भुगतान स्वयं करेंगे।
अब तक इसका भुगतान आईसीसीआर करता रहा है। हर शैक्षणिक सत्र में एचपीयू में 35 से 50 विदेशी छात्र प्रवेश लेते रहे हैं। इस बार भी इनकी संख्या 35 तक रहने की उम्मीद है।
एचपीयू में विदेशी छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की है योजना- प्रो. भल्ला
विवि की इंटरनेशनल छात्र कल्याण निदेशक सरस्वती भल्ला ने बताया कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों से अधिकतर छात्र विवि में प्रवेश लेने आते हैं। इनकी संख्या 35 से 50 तक रहती है।
अभी तक विदेशी विद्यार्थी छात्रावास की सुविधा नहीं लेते थे, मगर इस बार उन्हें भी छात्रावास के लिए आवेदन करने को कहा है। इनके लिए अलग से सीटें रखने की व्यवस्था की है।
इस बार छात्रावासों में विदेशियों को होंगे 15 कमरे आवंटित
विवि प्रशासन के आदेशों पर इस बार ब्वॉयज हॉस्टलों में 10 और गर्ल्स में पांच सीटें विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। यह आवेदन पर निर्भर करेगा कि कितने विदेशी छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं।