फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first assessment exam of class first to eight from twelve july

पहली से आठवीं की फर्स्ट असेसमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
first assessment exam of class first to eight from twelve july

प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की फर्स्ट असेसमेंट परीक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जुलाई तक चलेंगी, जबकि 12 से 20 जुलाई तक छठी से आठवीं के पेपर होंगे।

विज्ञापन


12 जुलाई को पहली कक्षा का हिंदी, दूसरी का गणित, तीसरी का अंग्रेजी, चौथी का ईवीएस और पांचवीं का हिंदी का पेपर होगा। 13 को पहली का ईवीएस, दूसरी का अंग्रेजी, तीसरी का गणित, चौथी का हिंदी, पांचवीं का ईवीएस का पेपर होगा। 14 जुलाई को पहली का अंग्रेजी, दूसरी का हिंदी, तीसरी का ईवीएस, चौथी का गणित, पांचवीं का अंग्रेजी का पेपर होगा।
विज्ञापन


15 जुलाई को पहली कक्षा का गणित, दूसरी का ईवीएस, तीसरी का हिंदी, चौथी का अंग्रेजी और पांचवीं कक्षा का गणित का पेपर होगा। 15 जुलाई को पहली से पांचवीं कक्षा के फर्स्ट असेसमेंट की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। 12 जुलाई को छठी कक्षा का हिंदी, सातवीं का सोशल स्टडी, आठवीं का अंग्रेजी का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 को छठी का गणित, सातवीं का विज्ञान, आठवीं का हिंदी, 14 को छठी का ड्राइंग, सातवीं का संस्कृत, आठवीं का लोक संस्कृति/योग, 15 जुलाई को छठी का संस्कृत, सातवीं का गणित, आठवीं का संस्कृत, 17 को छठी का विज्ञान, सातवीं का अंग्रेजी, आठवीं का


गणित, 18 जुलाई को छठी का अंग्रेजी, सातवीं का हिंदी, आठवीं का विज्ञान, 19 को छठी का सोशल स्टडी, सातवीं का लोक संस्कृति/योग, आठवीं का ड्राइंग और 20 जुलाई को छठी कक्षा का लोक संस्कृति/योग, सातवीं का ड्राइंग और आठवीं का सोशल स्टडी का पेपर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed