फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Extra classes of 1st to 8th standard students

शिक्षा विभाग के आदेश जारी, इनकी कक्षाओं की लगेगी एक्सट्रा क्लास

Tue, 14 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Extra classes of 1st to 8th standard students

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अब एक्सट्रा क्लासिज लगाई जाएंगी। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय का ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। विभिन्न सर्वे रिपोर्ट में इन विषयों में अधिकांश छात्र कमजोर बताए गए हैं।

विज्ञापन


इन बच्चों पर अधिक ध्यान देने के लिए विभाग ने एक्सट्रा क्लासिज लगाने की तैयारी है। एक्सट्रा क्लासिज के समय को स्कूल के निर्धारित समय से पहले या बाद में स्थानीय स्तर पर ही तय किया जाएगा। एक्सट्रा क्लास में पढ़ाई में कमजोर रहने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर पढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों की कमियों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को आसान तरीकों से बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी को रोचक बनाकर बच्चों में सुधार लाया जाएगा। जिस विषय में अधिक बच्चे पिछड़ रहे हैं वहां विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद भी ली जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों से भी इस योजना के तहत सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जिलों की सर्वे रिपोर्ट ने चौंकाएं अधिकारी

Extra classes of 1st to 8th standard students

बीते दिनों प्रदेश के तीन जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई के पिछड़ने के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एक्सट्रा क्लास लगाने का फैसला लिया है। शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के किसी भी शिक्षा ब्लॉक में 60 फीसदी से ज्यादा बच्चों को ए या बी ग्रेड नहीं मिला है। 

जिला सिरमौर के दो शिक्षा ब्लॉकों में 60 फीसदी बच्चों को सबसे न्यूनतम डी और ई ग्रेड मिला है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर महीने प्रदेश के स्कूलों के किए जाने वाले निरीक्षण के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। 

एक्सट्रा क्लासिज की करेंगे समीक्षा
शीतकालीन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से एक्सट्रा क्लासिज लगाने के आदेश जिला उपनिदेशकों को जारी कर दिए गए हैं। एक्सट्रा क्लास लेने वाले शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जाएगी। देखा जाएगा कि एक्सट्रा क्लास लगाने से कितने बच्चों ने बेहतर परिणाम दिया। हर माह इसकी समीक्षा की जाएगी। अगर परिणाम संतोष जनक नहीं रहे तो शिक्षकों से जवाबतलबी की जाएगी। -मनमोहन शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed