फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   exams in schools from 5th December

शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में परीक्षाएं शुरू

Mon, 05 Dec 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
exams in schools from 5th December

प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन जिला के शीतकालीन स्कूलों में पांच दिसंबर से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जा रही हैं। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। सभी केंद्रों में सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों से हिंदी और अंग्रेजी विषय में ओरल रीडिंग करवाई गई। एक-एक कर छात्र को बुलाकर पाठ पढ़वाया गया। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं दे रहे हैं। कक्षा पहली से चौथी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीएचटी की देखरेख में कलस्टर स्तर पर होगा। छठी और सातवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाई स्कूलों में प्रिंसिपलों और हेड मास्टरों की देखरेख में होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से प्रश्न पत्र मुहैया करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

से रही डेट शीट

exams in schools from 5th December

दिनांक    कक्षा पहली    दूसरी    तीसरी    चौथी
05 दिसंबर    हिंदी    हिंदी    हिंदी    हिंदी
06 दिसंबर    अंग्रेजी    अंग्रेजी    अंग्रेजी    गणित
07 दिसंबर    गणित    पर्यावरण     गणित    अंग्रेजी
08 दिसंबर    पर्यावरण    गणित    पर्यावरण    पर्यावरण

दिनांक    छठी कक्षा    सातवीं
05 दिसंबर    हिंदी    हिंदी
06 दिसंबर    संस्कृत    संस्कृत
07 दिसंबर    ड्राइंग    ड्राइंग
08 दिसंबर    अंग्रेजी    गणित
09 दिसंबर    एसएसटी    अंग्रेजी
12 दिसंबर    गणित    साइंस
13 दिसंबर    साइंस    एसएसटी
14 दिसंबर  योग/ हिमाचल की संस्कृति    योग/ हिमाचल की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed