फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exams finished in govt schools of himachal, evaluation started

सरकारी स्कूलों में समाप्त हुईं परीक्षाएं, मूल्यांकन शुरू

Thu, 17 Dec 2020 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Exams finished in govt schools of himachal, evaluation started
परीक्षा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेकेंड टर्म की परीक्षाएं समाप्त होते ही मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। 23 दिसंबर तक शिक्षक पहली से 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे। तीस दिसंबर तक ई-संवाद के माध्यम से शिक्षकों को परीक्षा परिणाम जमा करवाने को कहा गया है।  नौवीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 दिसंबर को समाप्त हुई हैं। 15 दिसंबर तक विद्यार्थियों को अभिभावकों के माध्यम से उत्तरपुस्तिकाएं स्कूलों में जमा करवाने को कहा था। सभी स्कूलों में उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचते ही अब वीरवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। प्रिंसिपल जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को स्कूलों में उत्तरपुस्तिकाएं जांचने को बुला रहे हैं। पहली से 8वीं कक्षा की परीक्षाएं दस दिसंबर को समाप्त हुई थीं।

विज्ञापन


इनके मूल्यांकन का कार्य भी अब शुरू हो गया है। प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में सरकार ने 12 फरवरी 2021 तक अवकाश घोषित किया है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दिसंबर के अंत तक आगामी छुट्टियां देने का फैसला होगा। सभी स्कूलों में जनवरी और फरवरी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में पूरे प्रदेश में एक साथ होंगी। पहली से चौथी, छठी-सातवीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में लेने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। कोरोना के चलते हालात में सुधार नहीं आया तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर ही आगामी कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। पांचवीं, आठवीं, नौवीं और जमा एक कक्षा की परीक्षाएं ली जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed