फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Examination datesheet of Engineering, pharmacy and MBA

इंजीनियरिंग, फार्मेसी और MBA की डेटशीट जारी, जानिए कब से हैं परीक्षाएं?

Thu, 20 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
Examination datesheet of Engineering, pharmacy and MBA

इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए समेत स्नातकोत्तर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 24 नवंबर से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने बुधवार को वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। निर्धारित शेडयूल के मुताबिक सभी संकाय के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर माह से शुरू होंगी। जबकि आठवें सेमेस्टर के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे स्पेशल चांस की परीक्षाएं भी 24 नवंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन


टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने आठवें सेमेस्टर में री-अपीयर देने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए नवंबर माह में परीक्षाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबकि आमतौर पर आठवें सेमेस्टर री-अपीयर की परीक्षाएं जून माह में होती हैं। छात्रों का एक साल बचाने के लिए विवि ने यह सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन


परीक्षाओं के बेहतर संचालन और नकल को रोकने के लिए विवि ने अपने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और बेहतर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा विवि ने परीक्षाओं के दौरान छापामारी के लिए उड़नदस्तों का गठन भी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि नवंबर माह से पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के अलावा आठवें सेमेस्टर स्पेशल चांस की परीक्षाएं होंगी। सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नकल के मामलों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed