फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex-servicemen dependents martyrs daughters had chance of govt job in nursing

पूर्व सैनिक आश्रितों, शहीद सैनिकों की बेटियों को नर्सिंग में नौकरी का मौका

Mon, 18 Jun 2018 11:02 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, शिमला
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen dependents martyrs daughters had chance of govt job in nursing

पूर्व सैनिकों के आश्रितों और शहीद सैनिकों की बेटियों के लिए नर्सिंग में भविष्य संवारने का मौका है। सैनिक कल्याण विभाग नर्सिंग पदों के लिए भर्तियों की मांग सरकार को भेजेगा। सैनिक कल्याण विभाग ने इससे पूर्व नर्सिंग की भर्ती प्रक्रिया पात्र अभ्यर्थी न मिलने की वजह से बंद कर दी थी। विभाग सालों से नर्सिंग के पदों को वापस भेजता रहा है।

विज्ञापन


अब विभाग के पास नर्सिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन आ रहे हैं। इसलिए विभाग ने राज्य सरकार से नर्सों के पदों पर भर्तियों के लिए डिमांड भेजी है। नर्सिंग कोर्स कर चुकीं पूर्व सैनिक आश्रितों और शहीद की बेटियां इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। जितनी अभ्यर्थी आवेदन करेंगी, विभाग उतने की पदों की मांग सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन


विभाग ने नर्सिंग के अलावा अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मई माह में पूरी कर ली है। नर्सिंग के लिए पात्र अभ्यर्थी न मिलने से विभाग ने नर्सिंग की सीटें वापस भेज दी थीं। अब आवेदन आने लगे हैं तो विभाग भी जल्द पूर्व सैनिक कोटे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि नर्सों के पदों के लिए विभाग के पास पात्र अभ्यर्थी नहीं आते थे। इसलिए नर्सिंग की सीटें वापस भेजनी पड़ती थीं। अब अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। जितने अभ्यर्थियों के आवेदन आएंगे, उतने पदों की मांग सरकार और स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed