फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Board shortlisted 2509 candidates in second phase counseling

प्रवेश परीक्षा में 45 फीसदी अंक लेने वाले अभ्यर्थियों को डीएलएड में मिलेगा दाखिला

Mon, 01 Mar 2021 04:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Education Board shortlisted 2509 candidates in second phase counseling
डीएलएड : सांकेतिक

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा में 45 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी दाखिले के पात्र होंगे। शिक्षा बोर्ड ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में 2509 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। प्रदेश भर में सरकारी, सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड की 573 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया पांच और छह मार्च को स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर के विभिन्न डीएलएड शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रही सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इस दौरान वे अभ्यर्थी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए सकेंगे। जिन्होंने प्रवेश परीक्षा में 45 अंक हासिल किए थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाने वाली काउंसलिंग में पांच मार्च को 1250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। छह मार्च को 1259 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


सरकारी संस्थानों में रिक्त हैं 99 सीटें
स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन की मानें तो सूबे के सरकारी शिक्षण संस्थानों में अभी भी 99 डीएलएड की सीटें रिक्त चल रही हैं। इसके अलावा सूबे के निजी शिक्षण संस्थानों में सब्सिडाइज्ड सीटों की संख्या 216 है। जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड की 258 सीटें अभी भी खाली चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाने का फैसला लिया है। 573 रिक्त सीटों को भरा जाएगा। इसके लिए पांच और छह मार्च को बोर्ड कार्यालय में काउंसलिंग होगी। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed