फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Due to having two exams on the same day the problems of the students increased

मंडी: दो परीक्षाएं एक ही दिन होने से बढ़ी परीक्षार्थियों की दिक्कत

Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर से शुभम ठाकुर, सुरेंद्र, रमन, अश्वनी, हेमराज, ललित ठाकुर, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, हेमंत सिंह, सुभाष चंद आदि ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एचपीएसएसबी हमीरपुर की जेओए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसका टाइपिंग टेस्ट 21 अगस्त को है। अब 21 अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा भी घोषित कर दी है। 

विज्ञापन
Due to having two exams on the same day the problems of the students increased
परीक्षा(सांकेतिक)

विस्तार

जेओए का टाइपिंग टेस्ट और बीएड प्रवेश परीक्षा एक ही दिन 21 अगस्त को होने से परीक्षार्थी असमंजस में हैं। उन्हें यह चिंता सताए जा रही है कि कौन की परीक्षा दें और किसे छोड़ें। युवाओं ने सरकार से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों में से किसी एक की तारीख में परिवर्तन किया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। जोगिंद्रनगर से शुभम ठाकुर, सुरेंद्र, रमन, अश्वनी, हेमराज, ललित ठाकुर, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, हेमंत सिंह, सुभाष चंद आदि ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एचपीएसएसबी हमीरपुर की जेओए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन



इसका टाइपिंग टेस्ट 21 अगस्त को है। अब 21 अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा भी घोषित कर दी है। अब वे दोनों परीक्षाओं को एक ही समय में नहीं दे सकते। सभी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और एचपीएसएसबी हमीरपुर से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते परीक्षाओं की तिथि में फेरबदल कर राहत प्रदान करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया है कि दोनों परीक्षाओं में से किसी एक परीक्षा की तारीख को बदल दिया जाए ताकि वे दोनों परीक्षाएं दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed