{"_id":"59e74afc4f1c1bda538b7fa0","slug":"counseling-for-900-seats-of-d-el-ed-starts-from-24-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की 900 सीटों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड की 900 सीटों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,धर्मशाला
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) की सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त 900 सीटों के लिए काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी है। इसके तहत दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अक्तूबर से 11 नवंबर तक करवाएगा। काउंसलिंग बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव अश्विनी राज शाह ने कहा कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची तिथियों के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से बायोडाटा डाउनलोड कर इसे भर कर लाएं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और इसकी एक सत्यापित प्रति भी लानी होगी। शाह ने बताया कि 10 प्रतिशत मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए निजी संस्थान अपने स्तर पर काउंसलिंग करेंगे।
विज्ञापन