फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Will distribute Laptop To HP Board Toppers on 17th October.

बोर्ड टॉपरों के लिए खुशखबरी, सीएम 17 को देंगे लैपटॉप

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Will distribute Laptop To HP Board Toppers on 17th October.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2016 की मेरिट लिस्ट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को 17 अक्तूबर से लैपटॉप मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


राजीव गांधी डिजिटल विद्यार्थी योजना के तहत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17 को कुल्लू दशहरा के समापन पर कुल्लू जिला के विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर योजना का शुभारंभ करेंगे। शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में शामिल दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप देगी।
विज्ञापन


दसवीं और जमा दो कक्षा के पांच-पांच हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। सभी विद्यार्थियों को उच्च तकनीक के लैपटॉप दिए जाएंगे। स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से शिक्षा विभाग ने लैपटॉप की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैपटॉप में साल 2015 का प्रोसेसर और 2016 का एमएस ऑफिस दिया जाएगा। लैपटॉप खरीद पर 17 करोड़ तीन लाख तीस हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री कुल्लू से योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जिलावार मेधावी विद्यार्थियों को उपनिदेशकों के माध्यम से लैपटॉप मुहैया करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed