फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chance for admission in polytechnic colleges in himachal pradesh 266 seats are still vacant

बहुतकनीकी कॉलेजों में प्रवेश का मौका, अभी 266 सीटें खाली

Sun, 12 Aug 2018 01:50 PM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Sun, 12 Aug 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Chance for admission in polytechnic colleges in himachal pradesh 266 seats are still vacant

बहुतकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास दाखिले का सुनहरा मौका है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट के अंतर्गत एक और दो वर्षीय कोर्सों में पहले, दूसरे और तीसरे राउंड के बाद खाली रही सीटों की सूची जारी कर दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में खाली रही सीटों की सूची ट्रेड वाइज जारी कर दी है।

विज्ञापन


महाविद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए 14 अगस्त को एक बजे तक ही स्पॉट काउंसलिंग रखी गई है। जबकि इसी दिन दो बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेशभर के बहुतकनीकी कॉलेजों में वर्तमान में 266 सीटें खाली चल रही हैं। बोर्ड से जारी सूची के मुताबिक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दो, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की तीन सीटें, वास्तुकला सहायक की चार सहित 14 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


इसी तरह डॉ. भीम राव अंबेडकर अंबोटा जिला ऊना में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 14 सीटें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की एक और वास्तुकला सहायक की चार सीटों समेत 17 सीटें खाली हैं। कांगड़ा में यांत्रिकी अभियंता की 17 सीटें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की एक-एक सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन जिला के कंडाघाट महिला संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन की 32, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दो और डी फॉर्मेसी में एक सीट खाली है। रोहड़ू संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 47 सीटें, चंबा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 12 सीटें, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 30 सीटें खाली रह गई हैं।


अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान प्रगतिनगर शिमला में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 16, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 24 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एक सीट खाली है। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा का कहना है कि विभिन्न कोर्सों के लिए खाली रही सीटों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed