फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse result 2018 89.84 percent results of 12th examination in himachal

CBSE 12th Result 2018: पंचकूला रीजन में दूसरे स्थान पर रहा हिमाचल, ये बने टॉपर

Sun, 27 May 2018 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 27 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
cbse result 2018 89.84 percent results of 12th examination in himachal

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पंचकूला रीजन के शनिवार को घोषित हुए नतीजों में हिमाचल दूसरे स्थान पर रहा है। सूबे का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89.94 फीसदी रहा।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर 95.47 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रहा। पंजाब का पास प्रतिशत 86.33 फीसदी, हरियाणा का 85.40 फीसदी और चंडीगढ़ ट्राईसिटी का पास प्रतिशत 79.35 रहा।
विज्ञापन


हिमाचल के बच्चों ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा को पछाड़ दिया है।प्रदेश के कुल 9628 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 8650 विद्यार्थी पास हुए हैं। सूबे की बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों का परीक्षा परिणाम 93.34 फीसदी और लड़कों का परीक्षा परिणाम 89.84 फीसदी रहा है। हिमाचल की 4340 लड़कियों ने सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा दी, इनमें से 4051 लड़कियां पास हुई। 5288 लड़कों में से 4599 लड़के पास हुए। 

cbse result 2018 89.84 percent results of 12th examination in himachal

दर्जनों विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। जिला शिमला के झाकड़ी के शाश्वत आनंद ने विज्ञान संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। 

शाश्वत ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। कामर्स संकाय में स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब की अंकिता राणा ने 97.6 फीसदी अंक अर्जित कर प पहला स्थान हासिल किया है। 

इन्होंने प्राप्त किया दूसरा स्थान

cbse result 2018 89.84 percent results of 12th examination in himachal

 पांवटा साहिब के छात्र कार्तिक अग्रवाल ने विज्ञान संकाय में 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कामर्स संकाय में  पांवटा साहिब की अंकिता राणा ने 97.6 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला और झाकड़ी 

स्कूल की छात्रा आरुषी सूद ने कामर्स संकाय में 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजधानी शिमला की छात्रा श्रेया राणा ने शिमला शहर में टॉप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed