{"_id":"5e57bb1a8ebc3ef3ee2ab1d2","slug":"youths-have-employment-opportunity-salary-up-to-rs-25500-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास रोजगार का मौका, हर माह मिलेगा 25500 रुपये तक वेतन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास रोजगार का मौका, हर माह मिलेगा 25500 रुपये तक वेतन
Thu, 27 Feb 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के युवाओं को नामी कंपनी में रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। चैकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेस, बर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, गोदरेज, मिगमा सहित अन्य कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित मैनपॉवर एसोसिएट लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर, सुंदरनगर पर छह मार्च तक भेजना होगा। आवेदन के साथ उम्मीदवार को पुलिस थाने से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भेजना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
चुने गए उम्मीदवारों को 10500 से 25500 तक का वेतन दिया जाएगा। कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड, जनरल कर्वर हेल्पर, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिविल प्सेसमेंट अधिकारी, सिविल हेड गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम मैनेजर, पैकिंग हेल्पर, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, कस्टमर केयर अधिकारी और एरिया मैनेजर के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
आवेदन के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगाष अप्रैल महीने तक चुने गए उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। कंपनी की ओर से युवाओं को पीएफ, इंश्योरेंस, मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी।