फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youths have employment opportunity, 1055 posts to be filled in company

युवाओं के पास नौकरी का मौका, कंपनी में भरे जाएंगे 1055 पद

Tue, 24 Dec 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Youths have employment opportunity, 1055 posts to be filled in company
सांकेतिक तस्वीर

निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 1000 पद भरे जाने हैं। 27 दिसंबर को हिमाचल के चंबा जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे से साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान बताया कि मैसर्ज जी 4- एस-सिक्योर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हिमाचल प्रदेश सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के 1000 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। म्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र के साथ रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी साथ लेकर आएं।

स्नात्तकों के लिए नौकरी का मौका

Youths have employment opportunity, 1055 posts to be filled in company

 मैसर्ज संवाद ग्लोबल बीपीओ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ऊना की ओर से डाटा एंट्री, वित्त और लेखा, सेवा प्रबंधन और बैंक ऑफिस ऑपरेशन श्रेणियों के कुल 55 पद अधिसूचित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 27 दिसंबर को प्रात: 11 बजे रोजगार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक रखी गई है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र ऊना होगा और इन्हें 8 से 12 हजार प्रतिमाह बतौर वेतन प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed